Breaking News

महिला अस्पताल में अवैध वसूली को लेकर हंगामा, छात्र नेता ने उठाई कार्रवाई की मांग

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। जिला महिला अस्पताल में अवैध वसूली और मरीजों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा मचा।

मामला उस समय गरमाया जब प्रसव के लिए भर्ती खुशबू बेबी (निवासी जयप्रकाश नगर) से उल्टा बच्चा होने का हवाला देते हुए 5,000 रुपये की मांग की गई। गरीब महिला के पास पैसे न होने पर स्टाफ ने 1,100 रुपये वसूल लिए।

जानकारी मिलते ही छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू मौके पर पहुंचे और सीएमएस डॉ. सुमिता सिन्हा के सामने पूरे प्रकरण को रखकर जवाब मांगा। जांच में अवैध वसूली की बात सामने आई, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए।

रिपुंजय रमण ने कहा, “महिला अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। रुई से लेकर सुई तक और जांच से लेकर डिलीवरी तक वसूली होती है।

यह सब सीएमएस की शह पर हो रहा है।”
उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत सीएमओ से कर दी गई है और कार्यवाही न होने पर सीएमओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

मौके पर आयुष ओझा, बबलू यादव, शिवम जायसवाल, गोल्डी शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *