Breaking News

UP News :- बलिया में शिव-विवाह की रस्म पर नई बहस, मुख्यमंत्री से कानून बनाने की मांग

Spread the love

महाशिवरात्रि पर ‘शिव-गौरा विवाह’ को कानूनी मान्यता देने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

ए.के दूबे, बलिया

जनपद बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटखौली निवासी नवीन कुमार राय उर्फ चुन्ना राय ने महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव-विवाह कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलास्तर पर प्रेषित किया है।

ज्ञापन में प्रार्थी ने मांग की है कि महाशिवरात्रि के दिन प्रदेश के प्रत्येक शिवालय में शिव और गौरा के रूप में एक लड़का और एक लड़की का विवाह विधिवत संपन्न कराया जाए तथा इसके लिए विधिक प्रावधान बनाया जाए।

क्या है पूरा मामला?

प्रार्थी नवीन कुमार राय ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि महाशिवरात्रि के दिन विभिन्न शिवालयों में प्रतीकात्मक शिव-विवाह का आयोजन किया जाता है, जिसमें कई स्थानों पर शिव और गौरा की भूमिका लड़के ही निभाते हैं।

उनका कहना है कि इस प्रकार का आयोजन परंपरा के अनुरूप नहीं है और इसे लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश बनाए जाने चाहिए।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इस संबंध में कानून बनाकर प्रत्येक शिवस्थान पर एक लड़का और एक लड़की को शिव एवं गौरा के रूप में विवाह संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए।

गौसेवा से भी जुड़े हैं प्रार्थी

नवीन कुमार राय ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि वे क्षेत्र में छुट्टा गोवंश की देखभाल स्वयं के खर्च पर करते हैं और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस विषय पर विचार कर आवश्यक निर्णय लिया जाए, जिससे धार्मिक परंपराओं को लेकर स्पष्टता बनी रहे।
फिलहाल इस ज्ञापन पर शासन स्तर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *