Breaking News

नहर किनारे दो दर्जन हरे पेड़ काटे गए, वन विभाग ने शुरू की जांच

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौथार गांव स्थित ज्ञानपुर मार्ग पर नहर की दोनों पटरियों पर लगे दो दर्जन से अधिक हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। पेड़ों की कटान से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, लगभग छह वर्ष पूर्व नहर के दोनों किनारों पर शीशम, चिलबिल, ढिठोर सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए थे। बीते दो दिनों में अज्ञात लोगों द्वारा इन पेड़ों को काट लिया गया। ज्ञानपुर और भदोही रेंज में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

वन विभाग के मुताबिक नहर विभाग द्वारा नहर की सफाई का कार्य चल रहा था, जिसके दौरान कुछ पेड़ आंशिक रूप से टूट गए थे। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने पेड़ों को काटकर उठा लिया।

समाजसेवी उदल बिंद ने वन माफिया पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते अवैध कटान नहीं रोका गया, तो पर्यावरण संतुलन गंभीर रूप से प्रभावित होगा।

ज्ञानपुर रेंजर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है और जांच की जा रही है। वहीं डीएफओ विवेक यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *