देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
मिर्जापुर में 29 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी अंतर मंडलीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीत लिया। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने दी।
टीम कोच अंजनी वर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में वाराणसी ने बस्ती मंडल को 29-9 के बड़े अंतर से हराया। सेमीफाइनल में आजमगढ़ मंडल को 26-7 से पराजित किया गया। फाइनल मुकाबले में अलीगढ़ मंडल के खिलाफ वाराणसी की टीम ने 20-15 से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

