Breaking News

IIVR वाराणसी में छात्रों ने सीखी आधुनिक कृषि तकनीकें, वैज्ञानिक बनने की दिशा में बढ़ा कदम

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

वाराणसी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर के कक्षा 11वीं और 12वीं के 170 से अधिक छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण कर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव देना रहा।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने बिमैटो तकनीक, टिशू कल्चर लैब, पॉलीहाउस, हाइड्रोपोनिक्स, वर्मी कम्पोस्ट और सीड बैंक का अवलोकन किया। वैज्ञानिकों ने छात्रों को सब्जी उत्पादन, जैव-प्रौद्योगिकी और जलवायु अनुकूल कृषि पर विस्तार से जानकारी दी।

छात्रों ने वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर कृषि क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को समझा। शिक्षकों ने इसे छात्रों के लिए प्रेरणादायक अनुभव बताया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *