Breaking News

सांस्कृतिक उत्सव ‘धरोहर’ में वाराणसी पब्लिक स्कूल का दबदबा, छात्रों ने हर विधा में मारी बाज़ी

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

केराकतपुर, लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अंतर-विद्यालयी सांस्कृतिक उत्सव ‘धरोहर’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें वाराणसी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

इस सांस्कृतिक उत्सव में सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) सहित कई नामचीन विद्यालयों ने भाग लिया था। इसके बावजूद वाराणसी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कला, साहित्य और अभिनय की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निर्णायकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, रंगोली, भाषण, निबंध लेखन, कविता वाचन और फैंसी ड्रेस जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में वाराणसी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर कई पुरस्कार अपने नाम किए।
छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना मौर्य ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षिकाओं निशा मिश्रा और नम्रता ओझा के कुशल मार्गदर्शन को भी दिया।

प्रधानाचार्या ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है और उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता भी विकसित होती है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *