Breaking News

विकासखंड चिलकहर में संपूर्णता अभियान–2 का शुभारंभ, शत-प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य

Spread the love

बाल विकास, शिक्षा और कृषि संकेतकों को पूरा करने पर जोर

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

ए.के दूबे, बलिया

चिलकहर। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड चिलकहर मुख्यालय में संपूर्णता अभियान–2 का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि, पशुपालन और शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण संकेतकों को शत-प्रतिशत संतृप्त करना है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए गए दिशा-निर्देश

कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्तर पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अभियान से जुड़े सभी इंडिकेटरों को पूर्ण करने के लिए विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागीय समन्वय, नियमित समीक्षा और सतत निगरानी बेहद जरूरी है।

अधिकारियों ने जताई प्रतिबद्धता

अधिकारियों ने कहा कि संपूर्णता अभियान–2 के माध्यम से कुपोषण, शिक्षा की गुणवत्ता, कृषि-पशुपालन से जुड़ी योजनाओं और सामाजिक कल्याण के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद, बाल विकास अधिकारी राहुल कुमार, सीएम फेलो बृजेश कुमार मौर्य,आरबीआई-नाबार्ड कार्यक्रम से शुभम ओझा,एडीओ (आईएसबी) सुग्रीव प्रसाद,
मुख्य सेविका संजू सौरभ एवं सत्या तिवारी सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से लागू करने तथा हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *