देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
राजातालाब के पास बीरभानपुर हाईवे पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पति गणेश गोंड (45 वर्ष) की भी गुरुवार को इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। उनकी पत्नी आंचल गोंड की मृत्यु हादसे के तुरंत बाद बुधवार को ही हो गई थी।
इस दर्दनाक घटना से दंपति के दो छोटे बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है।
कैसे हुई दुर्घटना:
कछवा बाजार थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार निवासी गनेश गोंड अपनी पत्नी आंचल के साथ बाइक से हरदत्तपुर स्थित अस्पताल में अपनी बीमार माँ को खाना देकर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आंचल गोंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गनेश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
हेलमेट की स्थिति:
जानकारी के अनुसार, गनेश ने दुर्घटना के समय हेलमेट पहना था, लेकिन जोरदार टक्कर से हेलमेट छिटककर दूर जा गिरा था।
गांव में मातम:
दंपति की मौत की खबर मिलते ही जमुआ बाजार गांव में मातम छा गया। दो छोटे बेटों के अनाथ होने की खबर से हर किसी की आंखें नम हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

