Breaking News

ऑल इंडिया जीके प्रतियोगिता की निष्पक्षता के लिए PSA ने गठित की औचक निरीक्षण टीम

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (PSA) द्वारा 16 दिसंबर को आयोजित होने वाली ऑल इंडिया जीके कंपटीशन को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए एक औचक निरीक्षण टीम का गठन किया गया है। यह टीम परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं और परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेगी।

एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी जय प्रकाश रावत ने प्रदेश कार्यालय चाँदपुर, इंडस्ट्रियल एस्टेट से जारी बयान में बताया कि यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय पटेल के निर्देश पर लिया गया है। प्रतियोगिता को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोकने के उद्देश्य से सख्त निगरानी व्यवस्था की गई है।

16 दिसंबर को होगी प्रतियोगिता

ऑल इंडिया जीके कंपटीशन का आयोजन
16 दिसंबर (सोमवार) को
सुबह 10:15 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रहेगी निगरानी

प्रतियोगिता की सुचिता सुनिश्चित करने के लिए गठित निरीक्षण दल में एसोसिएशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और अनुभवी सदस्य शामिल हैं, जो विभिन्न जिलों में बने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।

मुख्य निरीक्षण दल में शामिल सदस्य:

प्रदेश अध्यक्ष – रामाश्रय पटेल

प्रदेश महासचिव – नरेंद्र शर्मा

संरक्षक – विनोद कुमार सिंह

प्रदेश मीडिया प्रभारी – जय प्रकाश रावत

प्रदेश सचिव – रामजी सिंह

प्रदेश सचिव – अभिषेक यादव

जिलाध्यक्ष वाराणसी – रघुवर दास विश्वकर्मा

महानगर अध्यक्ष – हीरालाल बिंद

मिर्जापुर जिलाध्यक्ष – शिव शंकर सिंह

डॉ. मदन मोहन विश्वकर्मा (गाजीपुर)

राजेश यादव (जौनपुर)

रामललीत पटेल (चंदौली)
सहित 40 से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं।

तीन वर्गों में आयोजित होगी प्रतियोगिता

छात्रों की आयु और कक्षा के अनुसार प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक वर्ग के लिए तीन अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं।

ग्रुप ए: कक्षा 3 से 5

ग्रुप बी: कक्षा 6 से 8

ग्रुप सी: कक्षा 9 से 12

एसोसिएशन का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *