प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना: सिर्फ ₹20 में ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा, आम लोगों के लिए आसान योजना
✍️By Utsav Dubey
The Bolta Bharat
देश के करोड़ों आम नागरिकों (महिलाओं और पुरुषों) को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) शुरू किया गया है। जिसके तहत आम नागरिक बेहद कम प्रीमियम में दुर्घटना बीमा की सुविधा ले सकते है, जिससे अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।
इस लेख में जानते हैं कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) क्या है, कौन इसका लाभ ले सकता है और आवेदन की प्रक्रिया क्या है।

PMSBY क्या है? और क्यों जरुरी है?
Pradhanmantri Suraksha Bima Yojana एक सरकारी दुर्घटना बीमा योजना है, जिसके तहत बीमाधारक को दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर या स्थायी विकलांगता की स्थिति में ₹2 लाख तक का बीमा कवर दिया जाता है। जिससे की उस बीमाधारक के परिवार को आर्थिक मदद मिल सके।
इस योजना की खास बात यह है कि इसमें सालाना प्रीमियम बेहद कम रखा गया है, जिससे आम आदमी भी आसानी से इसका लाभ उठा सके।
प्रीमियम कितना देना होता है?
यदि आप लोग PM Suraksha Bima Yojana (PMSBY) का प्रीमियम लेना चाहते हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते तो इसके बारे में नीचे देख सकते हैं।
- सालाना प्रीमियम: ₹20 मात्र
- प्रीमियम सीधे बैंक खाते से ऑटो-डेबिट होता है
यदि आप लोग इस प्रीमियम को लेते है तो आपके खाते से सालाना प्रीमियम ₹20 मात्र आटोमैटिक कट जाता है।
“इतनी कम राशि में इतना बड़ा बीमा कवर मिलने के कारण यह योजना काफी लोकप्रिय है।”
बीमा कवर की पूरी जानकारी
अगर कोई महिला और पुरुष इस PMSBY के तहत प्रीमियम लेता/लेती है तो यह बीमा निम्न स्थितियों में कवर की जा सकती है-
- दुर्घटना में मृत्यु पर: ₹2 लाख
- स्थायी पूर्ण विकलांगता पर: ₹2 लाख
- आंशिक विकलांगता पर: ₹1 लाख
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ सभी लोग नहीं ले सकते हैं अर्थात 18 वर्ष से कम आयु के लिए यह योजना नहीं है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए:
- आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इससे अधिक आयु के लोगों के लिए यह योजना लागू नहीं है।
- जो भी व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है उसे व्यक्ति की बैंक खाता होना आवश्यक है।
- और बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
इस योजना का लाभ देश का कोई भी नागरिक ले सकता है। अर्थात वह भारत देश के किसी भी राज्य से संबंध रखता हो।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन कैसे करें?
PM Suraksha Bima Yojana का लाभ लेने के लिए, आपको निम्न तरीके से आवेदन करना होगा-
इस योजना में आवेदन करना बेहद आसान है:
- अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से
- इंटरनेट बैंकिंग के जरिए
अगर आपका पंजीकरण इस योजना के लिए हो जाता है, तो पंजीकरण के बाद हर साल प्रीमियम आपके खाते से अपने आप कट जाता है।
आम जनता के लिए यह योजना क्यों जरूरी है?
PM Suraksha Bima Yojana हर एक मध्यवर्गीय भारतीय लोगों के लिए जरूरी है। क्योंकि यह बीमा किसी अनहोनी घटना के होने पर आपकी आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, और यह योजना आम जनता के लिए क्यों जरूरी है निम्न दिया गया है-
- कम आय वाले परिवारों के लिए सुरक्षा
- दुर्घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक मदद
- बेहद कम खर्च में बड़ा लाभ
- सरकारी और भरोसेमंद योजना
किन बातों का रखें ध्यान?
यदि आप इस (PMSBY) योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए जिससे कि इस योजना का लाभ लेने में आपको किसी भी प्रकार की समस्या न आए। जिन बातों का ध्यान रखना है उसे निम्न बताया गया है-
- बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए
- हर साल प्रीमियम कटना जरूरी
- योजना हर साल रिन्यू होती है
निष्कर्ष
Pradhanmantri Suraksha Bima Yojana आम लोगों के लिए एक सरल और भरोसेमंद बीमा योजना है, क्योंकि यह सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है।
सिर्फ ₹20 के सालाना प्रीमियम में ₹2 लाख तक का बीमा कवर मिलना इसे खास बनाता है।
अगर आपने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है, तो समय रहते इससे जुड़ना आपके और आपके परिवार के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Contact Us
| Follow | |
| X/Twiter | Follow |
| Follow | |
| Follow |


One thought on “प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना: ₹20 में ₹2 लाख का बीमा | The Bolta Bharat”