देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में सेवानिवृत्त हुए नौ कर्मचारियों को शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन की अध्यक्षता और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और उनकी समापक धनराशि का भुगतान किया गया।
डीआरएम आशीष जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वर्षों की निष्ठापूर्ण और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि आप सभी रेलवे परिवार के अभिन्न अंग हैं, जिनके परिश्रम से भारतीय रेल नई ऊँचाइयों को छू रही है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को आश्वस्त किया कि यदि सेवानिवृत्ति के बाद भी किसी प्रकार की समस्या आती है, तो मंडल प्रशासन सदैव उनके साथ है और उनके हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में शामिल रहे —
रविन्द्र कुमार, मुख्य चल टिकट निरीक्षक, गोरखपुर, मोहम्मद इद्रीस, सफाई कर्मी, रजवाड़ी, संजय कुमार, कार्यालय अधीक्षक, बलिया, शारदानंद पाण्डेय, कांटा वाला, छपरा, बिरेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ तकनीशियन (यांत्रिक), सीवान, नन्दलाल सिंह, तकनीशियन (यांत्रिक), छपरा, लालनराम, सिग्नल मेंटेनर, सारनाथ, इला भट्ट, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, वाराणसी, प्रदीप कुमार, सी.से.ई.कार्य, बलिया, तूफानी चौरसिया, ट्रैक मैन, भटनी
समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी सेवानिवृत्त साथियों के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और उन्हें भावभीनी शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

