Breaking News

बलिया में बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण – हाईटेंशन तार गिरने से शिक्षक की दर्दनाक मौत

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। जनपद में बिजली विभाग की लापरवाही से आम लोगों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भरौली में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से माइटेक कान्वेंट पब्लिक स्कूल में कार्यरत अध्यापक मनीष सिंह (45) की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह स्कूल से पढ़ाकर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, भरौली गोलंबर स्थित रामगढ़ मार्ग पर बाइक से घर जा रहे मनीष सिंह के ऊपर अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। तार के गिरते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नरहीं सीएचसी ले जाया गया। वहां एम्बुलेंस न मिलने के कारण थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षक को पुलिस की गाड़ी से जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह वही बलिया है जहां अभी कुछ दिन पहले ही हादसों में दो सगी बहनों और मजदूर गुलु राजभर की करंट से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग लगातार लापरवाही कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब इलाके में बार-बार खतरनाक तारों और जर्जर लाइन की शिकायतें दर्ज हैं, फिर भी अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *