देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
काशी के खेल इतिहास में पहली बार, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांगजन और किन्नर समुदाय के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। यह पहल इन समुदायों को खेल प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच प्रदान करेगी।
जिला दिव्यांग अधिकारी रामप्रकाश सिंह ने बताया कि 8 से 10 नवंबर तक डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम (सिगरा) में दिव्यांग क्रिकेट, पैरालंपिक, स्पेशल ओलंपिक और मूक-बधिर खेलों का आयोजन किया जाएगा।
प्रमुख स्पर्धाएं:
एथलेटिक्स: जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद।
अन्य खेल: रग्बी, रस्सी कूद, रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) और व्हीलचेयर क्रिकेट।
आयोजक उत्तम ओझा ने बताया कि लंबे समय से दिव्यांग और किन्नर खिलाड़ियों को शामिल करने की मांग की जा रही थी।
उन्होंने कहा, “अब जाकर इस मांग को मंजूरी मिली है। यह पहल उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।”
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|


One thought on “इतिहास रचने को तैयार काशी! सांसद खेलकूद में पहली बार उतरेंगे दिव्यांग और किन्नर खिलाड़ी”