Breaking News

बलिया में संत सहजानन्द आदर्श लिटिल फ्लावर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं का भव्य विदाई समारोह

Spread the love

इंटरमीडिएट छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित, भावुक हुआ माहौल

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

ए.के दूबे, बलिया

संत सहजानन्द आदर्श लिटिल फ्लावर गर्ल्स इंटर कॉलेज, परिखरा तीखमपुर मंडी रोड पर गुरुवार को इंटरमीडिएट की छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भावनाओं और उत्साह से सराबोर नजर आया।

समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय जीवन से जुड़ी यादों को साझा करते हुए कई छात्राएं भावुक हो उठीं, जिससे माहौल आत्मीय बन गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना वर्मा ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक एवं संस्थापक आचार्य सहजानन्द ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को उच्च आदर्शों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
समारोह के अंत में इंटरमीडिएट की छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यापक अरविन्द वर्मा पप्पू, शुभम वर्मा, इरशाद, अमित सिंह, अरुण कुमार वर्मा, गीता श्रीवास्तव, सविता पांडेय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *