देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
चंदौली। मुख्यालय स्थित छित्तो गांव पंचायत भवन में बुधवार को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने आवास योजना, मनरेगा भुगतान, पेंशन, नाली निर्माण, पानी निकासी और जन्म प्रमाणपत्र जैसी समस्याएं उठाईं।
डीएम गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों की स्थिति जानी और मनरेगा भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई।
डीएम ने कहा कि सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने पंचायत भवन के सामने सड़क पर अवैध रूप से बांधे गए पशुओं को हटाने के भी निर्देश दिए।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

