Breaking News

बलिया में युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, हालत गंभीर

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। जिले के आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड क्षेत्र में शनिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपाची बाइक से आए बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। यह सनसनीखेज वारदात बंशी पैलेस के समीप करीब शाम 7:30 बजे हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष यादव (25) पुत्र बच्चा यादव, निवासी यादव नगर मोहल्ला, बेल्थरारोड, अपने घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन बदमाश अपाची बाइक से पहुंचे और आयुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल आयुष को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष संजय शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके में नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू कराया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस संबंध में उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ल ने बताया कि गोली से घायल युवक की हालत गंभीर है। घटना में शामिल बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *