Breaking News

चंदौली एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं 36 फरियाद, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे कुल 36 फरियादियों ने अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।

पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों को न्याय दिलाना चंदौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों से शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए तथा हर शिकायत पर गुण-दोष के आधार पर तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *