Breaking News

चंदौली पुलिस को ‘ऑपरेशन बचपन’ में सफलता, बाल श्रम से छह नाबालिग मुक्त

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

चंदौली। मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के तहत संचालित ‘ऑपरेशन बचपन’ अभियान के अंतर्गत चंदौली पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी (पीडीडीयू नगर) कृष्णमुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम ने यह अभियान अलीनगर गोधना चौराहा क्षेत्र में चलाया।
संयुक्त टीम में एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, आरक्षी रामजी धुसिया, बाल श्रम अधिकारी चन्द्र प्रकाश तथा एनजीओ सदस्य सौरभ सिंह शामिल थे।

रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को परामर्श के बाद उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया।
साथ ही, बच्चों से काम कराने वाले प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान की कार्यवाही की गई।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *