Breaking News

चन्दौली: नगवां ताल हमले का खुलासा, धानापुर पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ दबोचा

Spread the love

पुरानी रंजिश में ताल के पास किया था जानलेवा हमला, धानापुर पुलिस ने घर से दबोचकर बरामद किया हथियार

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

धानापुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में ताल के पास हुए जानलेवा हमले की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी चाकू भी बरामद किया है।

घटना 25 दिसंबर की है, जब नगवां गांव निवासी मिथिलेश शौच के लिए ताल की ओर गया था। उसी दौरान पीछे से अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया था,

जिससे उसके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई थीं। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 109(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के पर्यवेक्षण में धानापुर पुलिस सक्रिय रही।

शनिवार को प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुभम उर्फ गोलू (23 वर्ष) निवासी नगवां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश के चलते उसने अंधेरे का फायदा उठाकर मिथिलेश पर चाकू से हमला किया था। उसकी निशानदेही पर सकरारी मार्ग के पास छिपाकर रखा गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *