देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
चंदौली। जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक गांव में छठ पूजा की पूर्व संध्या (रविवार शाम) को एक बड़ा हादसा हो गया। चंद्रप्रभा नदी में नौका विहार कर रहे युवकों से भरी नाव अचानक पलट गई, जिससे तीन युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। जबकि अन्य युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे।
हादसे के बाद छठ घाट पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग आधा दर्जन युवक ‘टीना की नाव’ लेकर नदी में सैर करने निकले थे। नदी के बीच पहुंचते ही नाव असंतुलित होकर पलट गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन अंधेरा और तेज धारा के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना मिलते ही बबुरी थाना पुलिस, गोताखोरों की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, हालांकि लापता युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
बबुरी थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि लापता युवक छठ पूजा में शामिल नहीं थे, बल्कि किसी अन्य स्थान से नाव लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान रातभर जारी रहेगा।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

