Breaking News

कैरम चैंपियनशिप: शिवदयाल यादव बने सीनियर पुरुष वर्ग के विजेता

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

14वीं स्वर्गीय दुर्गावती देवी स्मृति अंतर विद्यालय, जूनियर, सब-जूनियर एवं सीनियर कैरम प्रतियोगिता का रोमांचक समापन रविवार को इंग्लिसियालाइन स्थित खेल कक्ष में हुआ। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष वर्ग का खिताब शिवदयाल यादव ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अश्विनी चक्रवाल को कड़े संघर्ष के बाद पराजित किया।

वाराणसी कैरम एसोसिएशन एवं सिंह सर्वार्थ सिद्धि ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 11 दिसंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में 12, 14, 18 वर्ष आयु वर्ग और सीनियर महिला वर्ग के मुकाबले पहले ही संपन्न हो चुके थे। सीनियर पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को कराए गए।

फाइनल मैच में शिवदयाल यादव और अश्विनी चक्रवाल के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। तीन गेमों में खेले गए फाइनल में शिवदयाल यादव ने 25-6, 13-25, 23-10 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

सेमीफाइनल में अश्विनी चक्रवाल ने वैभव नारायण सिंह को 20-10, 25-8 से हराया, जबकि शिवदयाल यादव ने कृष्ण दयाल यादव को 15-25, 25-6, 25-4 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

प्रतियोगिता का संचालन सहायक चीफ रेफरी रमेश वर्मा के निर्देशन में हुआ। अंपायरिंग की जिम्मेदारी श्री प्रसाद, अभिषेक शर्मा, झुनझुन गुप्ता, अश्वनी मौर्या एवं प्रियांशु यादव ने निभाई।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *