Breaking News

वाराणसी में कबड्डी का महाकुंभ: अजय राय ने किया 52वीं स्टेट चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों को नौकरी की मांग

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

वाराणसी। बावनबीघा स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के मैदान में स्वर्गीय शिव कुमार सिंह मेमोरियल 52वीं सीनियर पुरुष स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। 21 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 शीर्ष टीमें हिस्सा ले रही हैं।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों के रोजगार को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हर सरकारी विभाग में नौकरी मिलनी चाहिए ताकि वे खेल को करियर के रूप में अपना सकें।

इस प्रतियोगिता में लगभग 20 प्रो-कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें एशियन मेडलिस्ट राहुल चौधरी और गोल्ड मेडलिस्ट अर्जुन देशवाल प्रमुख हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की टीमों ने जीत दर्ज की।

यूपी कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी कबड्डी प्रतियोगिता है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *