Breaking News

Ballia :- चलती रत्नागिरी एक्सप्रेस से कूदी महिला, बिल्थरा रोड स्टेशन पर मचा हड़कंप

Spread the love

ठहराव न होने पर जल्दबाजी में उतरने की कोशिश, प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दूबे, बलिया

बिल्थरा रोड (बलिया)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब चलती रत्नागिरी एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:55 बजे रत्नागिरी एक्सप्रेस बिल्थरा रोड स्टेशन से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि महिला को यहीं उतरना था, जबकि इस ट्रेन का स्टेशन पर निर्धारित ठहराव नहीं है।

ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही महिला ने जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।

घटना होते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर भेजा गया।

चिकित्सकों के अनुसार महिला के सिर, हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल महिला की पहचान उभांव थाना क्षेत्र के मोलानापुर गांव निवासी नीलम देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने मायके मऊ से वापस घर लौट रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

रेलवे अधिकारियों ने इस घटना के बाद यात्रियों से अपील की है कि जिन ट्रेनों का निर्धारित ठहराव किसी स्टेशन पर नहीं होता, उनसे चलती हालत में चढ़ने या उतरने का प्रयास बिल्कुल न करें।

अधिकारियों ने कहा कि एक क्षण की लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है और यात्रियों को अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *