Breaking News

Ballia :- रसड़ा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

Ballia। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान गाजीपुर जिले के सरिया निवासी जयप्रकाश सिंह (40) पुत्र ललन सिंह और रसड़ा क्षेत्र के गौरपुरा निवासी दीपू गुप्ता (20) पुत्र जयप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है।

घायलों में कुठहन, शादियाबाद (गाजीपुर) निवासी नितेश (17) पुत्र संतोष और बबलू (26) पुत्र देव सरण शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने घायल बबलू की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

सूचना मिलते ही रसड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *