Breaking News

महिला से अभद्र मैसेज करना पड़ा भारी, एसपी बलिया ने सिपाही को किया निलंबित

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। महिला को लगातार मैसेज भेजकर परेशान करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कोतवाली में तैनात सिपाही पंकज पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता कोतवाली में अपनी समस्या लेकर प्रार्थना पत्र देने पहुंची थी, जिसमें उसका मोबाइल नंबर दर्ज था। आरोप है कि सिपाही ने उसी नंबर पर बार-बार मैसेज भेजे। महिला द्वारा आपत्ति जताने के बावजूद जब सिपाही नहीं माना तो पीड़िता ने एसपी से शिकायत की।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

One thought on “महिला से अभद्र मैसेज करना पड़ा भारी, एसपी बलिया ने सिपाही को किया निलंबित

  1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    नाम – रवि खवसे
    शहर – मुलताई
    जिला – बैतूल
    राज्य – मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *