Breaking News

Ballia :- हल्दी में गोलीकांड से सनसनी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो वांछित बदमाश गिरफ्तार

Spread the love

अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

ए.के दूबे, बलिया

हल्दी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए गोलीकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। आपसी रंजिश में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया।

घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। ग्राम भरसौता निवासी आयुष सिंह एक मांगलिक कार्यक्रम से भोजन कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह हल्दी चट्टी के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही आयुष मौके पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पीआरबी और थाना हल्दी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

घायल के पिता अभिमन्यु सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोनवानी–बसुधरपाह मार्ग से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अतुल सिंह पुत्र कुंवर प्रवीण सिंह निवासी पश्चिम टोला हल्दी तथा शिवम सिंह पुत्र नथुनी सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना हल्दी शामिल हैं।

तलाशी के दौरान अतुल सिंह के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि शिवम सिंह के पास से एक नाजायज चाकू मिला। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके खिलाफ पूर्व में भी गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और मामले की गहन जांच जारी है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *