Breaking News

Ballia News Update :- धौरहरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अपाइल निवासी दो युवकों की मौत

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे थाना सुखपुरा क्षेत्र के ग्राम धौरहरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मारुति सुजुकी 800 कार सुखपुरा से बलिया की ओर जा रही थी। जैसे ही कार धौरहरा गांव के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर स्थित एक मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना सुखपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से तत्काल जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान अभिषेक सिंह (25) और रोहित सिंह (23), निवासी अपाइल के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही उनके गांव अपाइल में मातम पसर गया। परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष सुखपुरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *