Breaking News

Ballia News :- रेवती-बैरिया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के चौबेछपरा ग्रामसभा अंतर्गत नौवावारा मौजा के समीप गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 53 वर्षीय बाइक चालक राजेश शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी निवासी राजेश शर्मा पुत्र दमोदर शर्मा रोज़ की तरह रेवती स्थित एक आरा मशीन से लकड़ी का पटरा जुगाड़ गाड़ी पर लोड कराकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कोलनाला रेलवे क्रॉसिंग से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़े, तेज रफ्तार से आई किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि राजेश शर्मा सड़क पर गिर पड़े और सिर व सीने पर गंभीर चोटें लगने से वहीं उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर रेवती पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक की जेब में मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पहले ही मृतक की पत्नी सुनीता देवी, अपने छोटे बेटे गजानंद के साथ दिल्ली इलाज के लिए गई हुई थीं। अचानक मिली दुखद खबर से पूरा परिवार सदमे में है।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *