Breaking News

Ballia news :- बलिया में सनसनी: कमरे में फंदे से युवक का शव, छत के बक्से से थर्ड जेंडर का शव बरामद

Spread the love

Ballia news :- रानीगंज कस्बे में दोहरी मौत से हड़कंप, पैसे के विवाद में हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

ए.के दूबे, बलिया

Ballia :- जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज कस्बे में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे और आसपास की गहन तलाशी ली तो छत पर रखे एक बक्से से थर्ड जेंडर का शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृत युवक की पहचान रवि गुप्ता (32 वर्ष) पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी रानीगंज बाजार के रूप में हुई है, जबकि बक्से में मिले शव की पहचान रेखा उर्फ जहांगीर बादशाह (62 वर्ष) के रूप में की गई है, जो कस्बे में करीब 50 मीटर दूरी पर किराए के मकान में लंबे समय से रह रहे थे।

Ballia :- पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक और थर्ड जेंडर के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृत थर्ड जेंडर अपने समूह का मुखिया था और क्षेत्र में कार्यक्रमों के लिए बुकिंग का काम देखता था।

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में आशंका जताई जा रही है कि विवाद के चलते युवक ने पहले थर्ड जेंडर की हत्या की और शव को छिपाने के लिए बक्से में बंद कर छत पर रख दिया।

Ballia :- शव ठिकाने न लगा पाने पर फंदे से झूलने की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, घटना को छिपाने के प्रयास में युवक शव को ठिकाने नहीं लगा सका। इसके बाद उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

गुरुवार सुबह जब युवक का शव लटका मिला तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस जब मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो छत पर रखे बक्से में दूसरा शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया।

Ballia kinner maut

50 वर्षों से कस्बे में रह रहा था थर्ड जेंडर

स्थानीय लोगों के अनुसार रेखा उर्फ जहांगीर बादशाह पिछले लगभग 50 वर्षों से रानीगंज कस्बे में रह रहा था और क्षेत्र में उसकी पहचान एक पुराने किन्नर गुरु के रूप में थी। घटना के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मौके पर पहुंचे सीओ व पुलिस, जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही बैरिया क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम और बैरिया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *