Breaking News

Ballia News :- धौरहरा के पास भीषण सड़क हादसा, मकान में घुसी कार; दो की मौत, दो गंभीर

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे थाना सुखपुरा क्षेत्र के ग्राम धौरहरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुखपुरा से बलिया की ओर जा रही मारुति सुजुकी 800 कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर स्थित एक मकान में जा घुसी।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना सुखपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बलिया भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसे पुलिस ने संभाल लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *