Breaking News

Ballia New District Jail: 40.40 करोड़ मंजूर | नारायनपाली में निर्माण

Ballia New District Jail News – Rs 40.40 Crore Approved Ballia New District Jail News
Spread the love

Ballia New District Jail: 40.40 Crore Approved | नारायनपाली में बनेगा Modern कारागार

बलिया।
जनपद में वर्षों से बहुप्रतीक्षित Ballia New District Jail  के निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है।

प्रदेश सरकार ने जेल निर्माण के लिए 40 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है।

यह राशि भूमि क्रय और प्रारंभिक प्रक्रिया के लिए जारी की गई है। इसकी जानकारी प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी।

मंत्री के अनुसार, नवसृजित जनपदों में जेल निर्माण के लिए शासन ने एकमुश्त धन की व्यवस्था की है और इसी क्रम में बलिया के लिए भी बजट जारी किया गया है।

अब प्रशासन द्वारा चिन्हित भूमि की खरीद प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

Ballia New District Jail News – Rs 40.40 Crore Approved
Ballia New District Jail News

67 एकड़ में बनेगा आधुनिक कारागार 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि नई जिला जेल नारायनपाली क्षेत्र में लगभग 67 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी।

भूमि का चयन पहले ही प्रशासन द्वारा कर लिया गया है।
बजट जारी होने के बाद अब जमीन खरीद का काम तुरंत शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि पुरानी जेल के स्थानांतरण के बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इसी समस्या के समाधान के लिए वे लगातार शासन से प्रयासरत थे, जिसका परिणाम अब सामने आया है।

निर्माण कार्य भी जल्द होगा शुरू

मंत्री ने बताया कि भूमि क्रय के बाद जेल निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा।
पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने से यह कारागार आधुनिक सुविधाओं से लैस और बड़े पैमाने पर विकसित किया जाएगा।

Read Also 

मेडिकल कॉलेज पर भी मिला बड़ा अपडेट

दयाशंकर सिंह ने बताया कि जनपद में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की तारीख भी जल्द घोषित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वे 31 दिसंबर को बलिया आएंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर पुरानी जेल को ध्वस्त करने तथा नई जेल निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने पर चर्चा करेंगे।

Contact Us

Whatsapp Follow
X/Twiter Follow
Facebook Follow
Instagram Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *