Breaking News

Ballia Breaking :- बारात में मारपीट के बाद हादसा, एक की मौत

Spread the love

जयनगर (पर्वतपुर) में वैवाहिक समारोह के दौरान बवाल, दो युवक गंभीर रूप से घायल

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

ए.के दूबे, बलिया

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के जयनगर (पर्वतपुर) गांव में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। मारपीट के बाद बाइक से भाग रहे तीन बाराती सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार नवानगर के चाड़ी ग्राम निवासी छांगुर राजभर के घर से बारात जयनगर निवासी गणेश राजभर के यहां आई थी। द्वारपूजा और नाच-गाने के दौरान देर रात डीजे बजाने को लेकर घराती और बाराती पक्ष में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट के दौरान तेलमा (बेल्थरारोड) निवासी सत्येंद्र राजभर अपने साथियों शैलेश राजभर और नितिन (निवासी चाड़ी) के साथ बाइक से वहां से निकलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ताहिरपुर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में सत्येंद्र के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर अचेत हो गया। शैलेश और नितिन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मारपीट और सड़क हादसे दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *