Breaking News

Ballia :- हल्दी में आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

Spread the love

आपसी विवाद में 17 वर्षीय युवक को लगी गोली, हालत गंभीर होने पर बीएचयू वाराणसी रेफर

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

ए. के दूबे, बलिया

हल्दी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोली सीने में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पीआरबी और हल्दी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार घायल की पहचान आयुष सिंह (17) पुत्र अभिमन्यु सिंह, निवासी भरसौता थाना हल्दी, जनपद बलिया के रूप में हुई है। घायल ने पूछताछ में बताया कि आपसी विवाद के चलते उसे गोली मारी गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि आपसी विवाद में युवक को गोली मारी गई है, जिसे पहले जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी रेफर किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *