Breaking News

Ballia :- बलिया के शिवपुर दियर में झोपड़ी में भीषण आग, 11 पशु झुलसे; एक की मौत, 10 गंभीर

Spread the love

Ballia :- देवी राय का डेरा में देर रात लगी आग; पुलिस व पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

ए.के दूबे, बलिया

शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर पुलिस चौकी अंतर्गत शिवपुर दियर गांव (देवी राय का डेरा) में शनिवार देर रात झोपड़ी में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। झोपड़ी में बंधे 11 पशु आग की चपेट में आ गए, जिनमें से एक पशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

रात 10:30 बजे भड़की आग

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:30 बजे सुरेन्द्र यादव और उनके भाइयों ने अपनी गाय और भैंसों को झोपड़ी में बांध रखा था। परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पशु उसकी चपेट में आ गए।

पुलिस और डॉक्टरों की टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर दियर पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद पशु चिकित्सकों को बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर झुलसे पशुओं का इलाज शुरू किया।

कारणों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है।
ग्रामीणों के अनुसार, समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *