Breaking News

Ballia: ट्रैक्टर से गिरकर 6 वर्षीय अंजनी यादव की मौत, सारंगपुर में पसरा मातम

Spread the love

Ballia :- चाचा के साथ खेत जा रहा था मासूम, पुलिया के पास ट्रैक्टर पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

ए.के दूबे, बलिया

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव के पास गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय अंजनी यादव की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, सारंगपुर निवासी विजय यादव का पुत्र अंजनी अपने चाचा सुनील यादव के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर सारंगपुर पुलिया के समीप पहुंचा, चालक ने ट्रैक्टर मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान अंजनी असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा।

Ballia road accident news

बच्चे को गिरते देख चालक घबरा गया और ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया और मासूम अंजनी सड़क और ट्रैक्टर के बीच दब गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और परिजनों से बातचीत जारी है।
इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *