Breaking News

बलिया में आयुष्मान टीम का दो दिवसीय दौरा, कम प्रगति पर CMO ने जताई नाराजगी

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। आयुष्मान भारत– प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बलिया जनपद की प्रगति प्रदेश स्तर पर 18वें स्थान पर दर्ज की गई है। पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राज्य सरकार ने 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक विशेष अभियान चला रखा है। इसी क्रम में कार्यों की समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय टीम का दो दिवसीय भ्रमण बलिया में प्रस्तावित है।

राज्यस्तरीय टीम में डॉ. रविकांत सिंह (जनरल मैनेजर ऑपरेशन), शत्रुघ्न ठाकुर (IEC मैनेजर, साचीज़, लखनऊ) शामिल हैं, जो जिले की वास्तविक प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

जूम मीटिंग में CMO ने दिखाई कड़ी नाराजगी

दौरे से पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलिया की अध्यक्षता में सभी ब्लॉकों के MOIC और अधीक्षकों के साथ जूम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में कई ब्लॉकों की धीमी प्रगति पर CMO ने असंतोष व्यक्त करते हुए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

70 वर्ष से अधिक आयु वालों पर विशेष फोकस

राज्य टीम के GM डॉ. रविकांत सिंह ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड तुरंत बनाया जाए। विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिला शिकायत प्रबंधक अनुपम सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *