Breaking News

आयुष यादव हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में पांच आरोपी गिरफ्तार, चार को लगी गोली

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। बेल्थरा रोड क्षेत्र में हुए आयुष यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उभांव पुलिस ने शनिवार की देर रात हुई मुठभेड़ में इस सनसनीखेज हत्याकांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी को बिना चोट के दबोच लिया गया।

मुठभेड़ में चली गोलियां

पुलिस के अनुसार, उभांव थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें चार आरोपी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हत्या में प्रयुक्त वाहन और असलहा बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
दो चार पहिया वाहन
एक मोटरसाइकिल

अवैध तमंचे और कारतूस

बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल 13 दिसंबर को बेल्थरा रोड में आयुष यादव की हत्या के दौरान किया गया था।

13 दिसंबर को मारी गई थी गोली

गौरतलब है कि 13 दिसंबर की शाम बेल्थरा रोड क्षेत्र में बदमाशों ने आयुष यादव को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल आयुष को पहले सीएचसी सीयर, फिर मऊ और बाद में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया था।

पुलिस की कई टीमों ने किया ऑपरेशन

हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमें गठित की गई थीं। लगातार दबिश और सर्विलांस के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *