Breaking News

वाराणसी के अनिश और रजनीश सीनियर नेशनल हैंडबॉल के लिए चयनित

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

श्यामा हैंडबॉल एकेडमी के दो होनहार खिलाड़ी अनिश यादव और रजनीश यादव का चयन 54वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 से 20 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल के हुगली स्थित टेक्नो इंडियन कॉम्पलेक्स में आयोजित की जा रही है।

अनिश यादव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि रजनीश यादव राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। दोनों उत्तर प्रदेश टीम से प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और कोच सूर्यभान के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। चयन पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *