Breaking News

रसड़ा में चखना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 48 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात राघोपुर चट्टी से करीब एक किलोमीटर आगे रसड़ा–नगरा मार्ग पर स्थित शराब की दुकान के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव निवासी संतोष सिंह उर्फ बागी (48) पुत्र राम अवध सिंह के रूप में हुई है। संतोष राघोपुर चट्टी के पास शराब की दुकान के समीप चखना की दुकान चलाता था। गुरुवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सिर और पेट में गोली लगने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रसड़ा कोतवाली पुलिस के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) ने घटनास्थल की गहन जांच की और साक्ष्य जुटाए।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 25 दिसंबर की रात करीब 9:45 बजे हत्या की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि हत्या किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना रसड़ा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *