देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
काशी की प्राचीन धार्मिक परंपरा और जन-आस्था को सम्मान देते हुए वाराणसी नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कज्जाकपुरा में नवनिर्मित रेल ओवरब्रिज (ROB) का नाम अब आधिकारिक रूप से ‘बाबा लाट भैरव सेतु’ रखा गया है। नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब सभी सरकारी अभिलेखों, दस्तावेजों और पत्राचार में इसी नाम का प्रयोग किया जाएगा।
इस संबंध में नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। बैठक की अध्यक्षता महापौर अशोक कुमार तिवारी ने की थी। प्रस्ताव पारित होने के बाद अब नामकरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
महापौर ने कहा कि बाबा लाट भैरव काशी की आस्था और सुरक्षा के प्रतीक माने जाते हैं। सेतु का नाम उनके नाम पर रखने से क्षेत्र की धार्मिक पहचान को मजबूती मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को काशी की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में मदद मिलेगी।
करीब 1.356 किलोमीटर लंबा यह रेल ओवरब्रिज शहर के यातायात को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। सेतु के चालू होने से कज्जाकपुरा, लहरतारा और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या काफी हद तक कम हुई है। अब ‘बाबा लाट भैरव सेतु’ के नाम से यह ओवरब्रिज यातायात सुविधा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान भी प्राप्त करेगा।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सेतु पर नए नाम की पट्टिका भी लगाई जाएगी, ताकि आमजन को इसकी जानकारी मिल सके। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने नगर निगम के इस फैसले का स्वागत किया है।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

