देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
नगर निगम ने शहर के नव-विस्तारित ऋषि मांडवी जोन में संपत्ति पंजीकरण और गृहकर/संपत्तिकर संग्रहण की दिशा में एक बड़ा अभियान शुरू किया है।
अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के सभी भवनों को निगम के रिकॉर्ड में दर्ज करना और राजस्व संग्रह को बढ़ाना है।
724 व्यवसायिक भवनों का सर्वे पूरा, नोटिस जारी
ज़ोनल अधिकारी इन्द्र विजय ने बताया कि अब तक 724 अनावासीय (व्यावसायिक) भवनों का सर्वेक्षण कार्य पूरा किया जा चुका है।
सर्वे के दौरान इन सभी भवन स्वामियों को प्रस्तावित वार्षिक मूल्यांकन की नोटिस जारी की गई है।
भवन स्वामियों को नोटिस मिलने के बाद 15 दिन की समय-सीमा दी गई है, जिसमें वे अपने मूल्यांकन को लेकर कोई भी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
यदि निर्धारित समय में आपत्ति नहीं मिलती है, तो प्रस्तावित वार्षिक मूल्यांकन निगम अभिलेखों में स्वतः दर्ज कर लिया जाएगा।
ऐसी स्थिति में संपत्ति कर और पंजीकरण से जुड़ी सभी जिम्मेदारी भवन स्वामी की होगी।
पंजीकरण और राजस्व वसूली
नगर निगम के अनुसार, अब तक 35 भवन स्वामियों ने अपने भवनों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ जमा कर भवन पंजीकरण (भवन संख्या) करवा लिया है।
इन पंजीकृत भवनों से निगम को ₹5.5 लाख का संपत्तिकर प्राप्त हो चुका है।
अधिकारियों ने बताया कि अनावासीय भवनों के साथ-साथ आवासीय भवनों का पंजीकरण कार्य भी समानांतर रूप से चल रहा है, ताकि सभी संपत्तियों को कर दायरे में लाया जा सके।
ऋषि मांडवी जोन के वार्ड
यह अभियान ऋषि मांडवी जोन के अंतर्गत आने वाले इन प्रमुख वार्डों में संचालित किया जा रहा है —
बजरडीहा, तुलसीपुर, मंडुआडीह, कंदवा, करौंदी, सुसुवाहीं, मढ़ौली, लोहता, ककरमत्ता और शिवदासपुर।
ज़ोनल अधिकारी ने इन वार्डों के भवन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने संपत्ति से संबंधित अभिलेख लेकर जल्द से जल्द ऋषि मांडवी जोन कार्यालय में संपर्क करें और अपने भवनों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

